रामदरश मिश्र: रचना समय

रामदरश मिश्र की काव्य रचनाएँ

Author

डॉ. वेदप्रकाश अमिताभ

Year of Issue

1999

Publication Name

भारत पुस्तक भंडार

Link

View Link

रामदरश मिश्र: रचना समय

Description

हिन्दी समीक्षा की बाड़ेबंदी के फलस्वरूप बहुत से महत्त्वपूर्ण रचनाकारों का प्रदेय नेपथ्य में चला गया है। यद्यपि रामदरश मिश्र के रचनासंसार का कुछ समीक्षकों ने मूल्यांकन किया है, लेकिन समग्र मूल्यांकन की आवश्यकता अभी बनी हुई है। वेदप्रकाश अमिताभ की इस कृति में संमग्रता भी है और वस्तुनिष्ठता भी। इसमें जहाँ रचनाओं और रचनाकार की शक्ति और उसके ऐतिहासिक-साहित्यिक प्रदेय को रेखांकित किया गया है, वहीं यथास्थान सीमाओं और अन्तर्विरोधों की पहचान भी हुई है। प्रगतिशील और संतुलित नजरिए से रचनाओं के मर्म तक पहुँचना समीक्षक का लक्ष्य है। इस मूल्यांकन में रचनाकार के 'समय' को सदा पृष्ठभूमि में रखा गया है। जिस रचनाकार के लिए 'समय' एक 'सहचर' है, उसकी चिन्ताओं, अनुभवों, संवेदनाओं का विश्लेषण समय की प्रामाणिकता के संदर्भ में किया जाना अपरिहार्य है। समकालीन साहित्य-चिंतन से जुड़े कई मुद्दे भी इसमें जहाँ-तहाँ उभरे हैं और बहस के लिए भूमिका तैयार करते हैं।

 

न केवल रामदरश मिश्र के रचनासंसार अपितु समकालीन साहित्य में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए भी यह एक पठनीय और जरूरी किताब है।