रामदरश मिश्र एक शिनाख़्त

रामदरश मिश्र की काव्य रचनाएँ

Author

स्मिता मिश्र

Year of Issue

2022

Publication Name

2022

Link

View Link

रामदरश मिश्र एक शिनाख़्त

Description

'रामदरश मिश्र : एक शिनाख्त' पुस्तक एक बहुआयामी प्रतिभा के लेखक से सम्बंधित है। रामदरश मिश्र हमारे समय के अति विशिष्ट कवि और कथाकार हैं। इन्होंने कई शैलियों में काव्य रचना की है,गीत ग़ज़ल और मुक्तक के क्षेत्र में भी इनकी विशिष्ट काव्य छवि देखी जा सकती है। ये जितने बड़े कवि हैं उतने ही बड़े उपन्यासकार और कहानीकार भी हैं। कविता और कथा की विधाओं के साथ इनका केंद्रीय लगाव तो है ही,आलोचना ,निबंध ,संस्मरण,यात्रावृत्त। डायरी के क्षेत्र में भी इनकी रचनाओं की आभा दीप्त है। अनेक महत्वपूर्ण आलोचकों ने इनकी रचनाओं का गंभीर आकलन किया है। दो सौ से अधिक शोधार्थियों ने इनकी रचनाओं पर पी.एच.डी. के शोधप्रबंध लिखे हैं।** इसलिए एक बड़े रचनाकार की शिनाख्त कराने वाली इस पुस्तक का विशेष महत्त्व है।